IND vs AUS 1st Test: अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किये 450 विकेट

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट मैच में भारत के रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन ने इंटरनेशन टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

खबर के अनुसार रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बोल्ड करके टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 450 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले सबसे तेज 450 विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था। 

आपको बता दें की अनिल कुंबले ने अपने इंटरनेशनल करियर के 93वें टेस्ट में 450 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अश्विन ने करियर के 89वें टेस्ट की 167वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए 450 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में 450 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट।

मुथैया मुरलीधरन : 800 विकेट। 

शेन वॉर्न : 708 विकेट। 

जेम्स एंडरसन: 675 विकेट। 

अनिल कुंबले : 619 विकेट। 

 स्टुअर्ट ब्रॉड : 566 विकेट। 

ग्लेन मैक्ग्रा : 563 विकेट। 

कर्टनी वॉल्श : 519 विकेट। 

नाथन लॉयन : 460 विकेट। 

रविचंद्रन अश्विन : 450 विकेट।

0 comments:

Post a Comment