तंत्र शास्त्र के अनुसार लौंग घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करने का भी काम करती है। साथ ही साथ लौंग के इन टोटकों से राहु-केतु दोष भी दूर रहता हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं। इसलिए आप इसके टोटके आजमा सकते हैं।
बता दें की लौंग के टोटके धन की कमी को भी दूर करने का काम करता हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। वहीं इसके इस्तेमाल से आप ग्रहों का बुरा प्रभाव कम कर सकते हैं तथा जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
राहु-केतु के बुरे प्रभाव से दूर रखेगा लौंग के टोटके?
1 .राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम करने के लिए आप हर शनिवार को लौंग का दान करें। वहीं इसके अलावा आप शिवलिंग पर भी लौंग अर्पित कर सकते हैं।
2 .मंगलवार के दिन हनुमानजी की मूर्ति के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और इस दीपक में दो लौंग डाल दें, इससे मेहनत का फल प्राप्त होगा।
3 .माता लक्ष्मी को गुलाब के फूलों के साथ दो लौंग भी पूजा में अर्पित करें। इससे आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाएगी और धन लाभ होगा।
4 .घर से बाहर निकलते वक्त मुंह में दो लौंग रखकर निकलें और कार्यस्थल पर लौंग के कुछ अवशेष मुंह से फेंक दें। इससे आपको काम में सफलता मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment