Mumbai: नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के बीच वाटर टैक्सी शुरु

Mumbai: मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत की गई है। जिससे लोगों को यात्रा करने में काफी आसानी होगी। 

खबर के अनुसार ट्रेन या बस की मदद से बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया जानें में करीब दो घंटे का समय लगता हैं। लेकिन आप वाटर टैक्सी की मदद से मात्र 50 मिनट में अपना सफर पूरा कर लेंगे। इस रूट पर निजी कंपनी के माध्यम से फ़ास्ट वाटर टैक्सी सेवा शुरू हुई हैं। 

आपको बता दें की बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया जानें के लिए आपको सुबह 8:30 बजे वाटर टैक्सी मिलेगी। जबकि गेट वे ऑफ इंडिया से बेलापुर जानें के लिए आपको शाम 6:30 बजे टैक्सी मिलेगी।  इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

वाटर टैक्सी में निचले डेक के लिए किराया 250 रुपए निर्धारित किया गया हैं। जबकि वाटर टैक्सी के ऊपरी डेक (बिजनेस क्लास) के लिए टिकट का किराया 350 रुपए निर्धारित किया गया हैं। आप टिकट लेकर वाटर टैक्सी से यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment