खबर के अनुसार बिहार पुलिस में डायल-112 के दूसरे चरण में 19 हजार 288 पद भरे जाएंगे। जबकि सीधी भर्ती के तहत बिहार पुलिस में 48 हजार 447 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की 48 हजार 447 पदों में पुलिस अवर निरीक्षक के 20 हजार 937 पद भरे जाएंगे। जबकि सिपाही और उसके समकक्ष के 22 हजार 10 एवं सिपाही चालक के 5500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
वहीं डायल-112 के तहत 19 हजार 288 पदों में पुलिस निरीक्षक के 259, पुलिस अवर निरीक्षक 1829, सहायक अवर निरीक्षक के 1218, चालक सिपाही के 2353, चालक हवलदार के 694, हवलदार के 2943 और सिपाही के 9992 पदों पर भर्ती की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment