Patna : बिहार को मिले 7 नए IPS अधिकारी, देखें लिस्ट

Patna : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु सात आईपीएस अधिकारियों को एएसपी के रूप में जिला आवंटित किया गया है। इसको लेकर गृह विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार राज्यपाल के आदेश से इन सभी आईपीएस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई हैं। ये सभी अधिकारी अलग-अलग जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाकर तैनात किये गए हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं। 

आपको बता दें की इन सभी सात आईपीएस अधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित किया गया है। इन अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक यानी एएसपी के रूप में काम करना होगा। इसको लेकर निर्देश दिया गया हैं। 

बिहार को मिले 7 नए IPS अधिकारी, देखें लिस्ट?

सारण जिला में श्री शिखर चौधरी। 

भागलपुर जिला में अपराजित। 

पूर्वी चंपारण जिला में वैभव चौधरी। 

पटना जिला में सोनाक्षी सिंह। 

नालंदा जिला में भानु प्रताप सिंह। 

मुंगेर जिला में परिचय कुमार

सीतामढ़ी जिला में भावरे दीक्षा अरुण। 

0 comments:

Post a Comment