बता दें की S-400 मिसाइल सिस्टम को दुनिया का सबसे खतरनाक एवं आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता हैं। यह सिस्टम आसमान में उड़ाते मिसाइल, किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट या फिर ड्रोन को हवाई हमले से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
खबर के अनुसार इस मिसाइल सिस्टम की सबसे खास बात यह हैं की इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जानें में ज्यादा परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। इस मिसाइल को किसी भी स्थान पर आसानी के साथ सेट किया जा सकता हैं।
जानकार बताते हैं की S-400 सिस्टम का रडार दुनिया में बने सभी मिसाइल सिस्टम में ज्यादा ताकतवर है। यह 600 किलोमीटर तक की रेंज में करीब 160 टारगेट को ट्रैक कर उसे हवा में मार गिरा सकता हैं। जबकि 400 किलोमीटर तक 72 टारगेट को ट्रैक कर सकता है।

0 comments:
Post a Comment