इतिहासकार बताते हैं की अमेरिका की खोज के बाद यूरोपीय देशों में यहां कब्जा करने की होड़ लग गई। लेकिन इंग्लैंड ने अमेरिका पर सबसे ज्यादा शोषण किया और करीब 250 सालों बाद 4 जुलाई 1776 को अमेरिका इंग्लैंड की गुलामी से आजाद हुआ।
बता दें की आजादी के बाद अमेरिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और खुद को सुपरपावर बनाने की शुरुआत की। जानकार बताते हैं की 1898 में अमेरिका-स्पेन के युद्ध के बाद अमेरिका दुनिया में एक ताकतवर सुपरपावर देश के रूप में उभरा।
अमेरिकी लोगों ने साइंस और टेक्नोलॉजी में खुद को दुनिया में सबसे बेहतर बनाया। अमेरिकी सरकार ने देश के यूनिवर्सिटी और कॉलेज पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च किये। रिसर्च के लिए युवाओं को प्रोत्साहन दिया। जिसके कारण अमेरिका में बड़ी-बड़ी कंपनियों ने जन्म लिया।
अमेरिका अपने इन्ही कंपनियों के दम पर धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपना दबदवा स्थापित किया हैं। साथ ही साथ पूरी दुनिया में एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना। आज के दौर में अमेरिका आर्थिक, सैन्य, तकनीकी और राजनीतिक महाशक्ति हैं।

0 comments:
Post a Comment