UP : आगरा किला 11 और ताजमहल 12 फरवरी को रहेगा बंद

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आगरा किला 11 और ताजमहल 12 फरवरी को बंद रहेगा। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं। इस दिन आम पर्यटकों को आगरा किला और ताजमहल में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

खबर के अनुसार G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात आगरा आएंगे और ये प्रतिनिधि ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक देखने जाएंगे। जिसके कारण आम पर्यटकों के लिए इसे बंद रखा जायेगा। 

अगर आप 11 फरवरी को आगरा किला घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस प्लानिंग को कैंसिल कर दें। क्यों की 11 फरवरी को आगरा किला आम आदमी के लिए बंद रहेगा। वहीं 12 फरवरी को ताजमहल आम आदमी के लिए बंद रहेगा।

इससे पहले आगरा किला और ताजमहल दोनों को 12 फरवरी को बंद रखने के आदेश हुए थे। लेकिन ASI की ओर से संशोधित आदेश जारी किया गया है। जिसमे कहा गया है की आगरा किला 11 फरवरी और ताजमहल 12 फरवरी को बंद रहेगा।

0 comments:

Post a Comment