UP: लखनऊ के तिवारीगंज में बनेगा 4 लेन फ्लाईओवर

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के तिवारीगंज में  4 लेन का फ्लाईओवर बनाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

खबर के अनुसार शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चिनहट के तिवारीगंज में फोर लेन फ्लाईओवर के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सेतु निगम और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से सर्वे की रिपोर्ट मांगी है। 

बता दें कि चिनहट के तिवारीगंज में फोर लेन फ्लाईओवर को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि ने पीडब्ल्यूडी को चिट्ठी लिखी हैं। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सेतु निगम से सर्वे की रिपोर्ट मांगी है। बहुत जल्द फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति मिल सकती हैं। 

दरअसल तिवारीगंज में फोर लेन फ्लाईओवर के निर्माण होने से शहर में एंट्री करने वाले लाखों वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही साथ लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा और इससे समय की भी बचत होगी।

0 comments:

Post a Comment