खबर के अनुसार रेलवे प्रशासन एटीएम लगाने के लिए बैंकों से तीन साल का अनुबंध करेगा। इसके लिए गोरखपुर-बस्ती के सात स्टेशनों को चिन्हित किया गया हैं। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे के कुल 24 रेलवे स्टेशनों पर एटीएम लगाने की तैयारी की जा रही हैं।
बता दें की गोरखपुर-बस्ती के सिसवा बाजार, सलेमपुर, भटनी, भाटपाररानी, देवरिया सदर, चौरीचौरा, कप्तानगंज स्टेशनों पर एटीएम लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया हैं। 13 से 15 मार्च के बीच टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जायेगा।
टेंडर फाइनल होने के बाद गोरखपुर-बस्ती के इन स्टेशनों पर एटीएम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन स्टेशनों पर एटीएम लगने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही साथ पैसा निकालने के लिए ज्यादा भाग-दौड़ करना नहीं पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment