UP Budget : मेरठ और वाराणसी को मिल सकता है बड़ा तोहफा

UP Budget : यूपी की योगी सरकार बुधवार यानि की 22 फरवरी को प्रदेश का सबसे बड़ा बजट पेस करेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह बजट यूपी का अबतक के इतिहास में सबसे बड़ा बजट हो सकता हैं। इस  बजट का आकार करीब सात लाख करोड़ होने का अनुमान हैं। 

खबर के अनुसार साल 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार इस बजट में प्रदेश के किसानों और युवाओं पर ज्यादा फोकस करेगी। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार और छात्रवृति बढ़ाने की घोषणा हो सकती हैं। 

वहीं मेरठ और वाराणसी को भी बड़ा तोहफा मिल सकता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण को लेकर घोषणा कर सकती हैं। जबकि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण का ऐलान हो सकता हैं। 

बता दें की इस बजट के द्वारा सरकार प्रदेश के युवाओं को नि:शुल्क टैबलेट, लैपटॉप का प्रावधान कर सकती है। वहीं किसानों के लिए भी कई तरह की सब्सिडी का ऐलान किया जा सकता हैं। गन्ना किसानों के लिए भी बजट में सरकार के द्वारा तोहफे दिए जा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment