एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने सबसे ज्यादा अबतक चार बार महिला टी20 वर्ल्ड कप जितने में सफलता प्राप्त की हैं। साल 2010, 2012, 2014 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 महिला वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम की हैं।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम को भी जीत का दावेदार माना जा रहा हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम पूरी दमखम के साथ इस महिला टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं। ऐसे में भारत की टीम भी मजबूत दावेदारों में से एक हैं।
इसके अलावा इंग्लैंड की टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। खेल जानकार बताते हैं की इंग्लैंड की टीम इस टी20 महिला वर्ल्ड कप में कोई बड़ा उलटफेर कर सकती हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम डार्कहॉर्स की तरह है, ये भी खिताब जीतने की रेस में शामिल है।
.png)
0 comments:
Post a Comment