खबर के अनुसार गुरुवार को श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 112 रन ही बना पाई। उसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की तीन ने 15.5 ओवर्स में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल की।
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम का ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो गया हैं। जबकि आने वाले दिनों में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल के लिए टक्कर देखने को मिलेगा। वहीं ग्रुप बी से इंग्लैंड और भारत की टीम को सेमीफाइनल में आने की संभावना हैं।
ग्रुप ए का पॉइंट टेबल।
ऑस्ट्रेलिया : 3 मैच में 3 जीते, पॉइंट 6
श्रीलंका : 3 मैच में 2 जीते 1 हारे, पॉइंट 4
साउथ अफ्रीका : 2 मैच में 1 जीते 1 हारे, पॉइंट 2
बंगलादेश : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0
न्यूजीलैंड : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0
ग्रुप बी का पॉइंट टेबल।
इंग्लैंड : 2 मैच में 2 जीते, पॉइंट 4
भारत : 2 मैच में 2 जीते, पॉइंट 4
पाकिस्तान : 2 मैच में 1 जीते 1 हारे, पॉइंट 2
वेस्टइंडीज : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0
आयरलैंड : 2 मैच में 2 हारे, पॉइंट 0

0 comments:
Post a Comment