खबर के अनुसार इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी और ये मैच 11 रनों से हार गई।
आपको बता दें की टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान और फिर दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था। लेकिन तीसरे मैच में इंग्लैंड से हार मिली हैं। लेकिन फिर भी अभी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बरकरार हैं।
दरअसल ग्रुप बी में तीन मैच में तीन जीत के साथ इंग्लैंड की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं। जबकि तीन मैच में दो जीत और एक हार के साथ भारत की टीम दूसरे नंबर पर हैं। भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने आने वाले मैच को जितना होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment