मुंगेर, बिहारशरीफ, जमुई समेत 12 जिलों में हो सकता है जल संकट

न्यूज डेस्क: बिहार के मुंगेर, बिहारशरीफ, जमुई समेत 12 जिलों में जल संकट की परेशानी उत्पन हो सकती हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के इन जिलों में भू-जल स्तर में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिससे की लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता हैं।

खबर के अनुसार साल 2022 की तुलना में इस साल बिहार के 12 जिलों में भू-जलस्तर नीचे चला गया हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने सभी जिलों में भू-जलस्तर की निगरानी बढ़ा दी हैं और अधिकारियों को इसपर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

बता दें की इस साल 2023 में सबसे ज्यादा भू-जलस्तर बिहारशरीफ में गिरा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल यहां 13 फुट एक इंच भू-जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई हैं। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी हो सकती हैं।

मुंगेर, बिहारशरीफ, जमुई समेत 12 जिलों में हो सकता है जल संकट?

बिहारशरीफ में भू-जलस्तर 13 फुट एक इंच गिरा।

हिलसा में भू-जलस्तर 7 फुट 8 इंच गिरा।

औरंगाबाद में भू-जलस्तर 5 फुट 2 इंच गिरा। 

अरवल में भू-जलस्तर 5 फुट 9 इंच गिरा। 

मुंगेर में भू-जलस्तर 4 फुट 7 इंच गिरा। 

नवादा में भू-जलस्तर 6 फुट 9 इंच गिरा। 

जमुई में भू-जलस्तर 6 फुट 8 इंच गिरा।

 समस्तीपुर में भू-जलस्तर 5 फुट 5  गिरा।

गया में भू-जलस्तर 3 फुट सात इंच गिरा। 

जहानाबाद में भू-जलस्तर 4 फुट 5 इंच गिरा। 

भागलपुर पूर्व में भू-जलस्तर 2 फुट 3 इंच गिरा। 

भागलपुर पश्चिम में भू-जलस्तर 5 फुट 7 इंच गिरा। 

0 comments:

Post a Comment