जबलपुर, कटनी होते चलेगी पनवेल-रीवा समर स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देशभर में कई रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। ताकि यात्रियों को गर्मी के इस मौसम में भीड़-भाड़ का सामना करना ना पड़े तथा यात्रा करने में भी आसानी हो।

खबर के अनुसार सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के पनवेल और रीवा के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसलिए लिए रेलवे के द्वारा टाइमटेबल और शेड्यूल भी जारी कर दिया गया हैं। यह ट्रेन जबलपुर और कटनी होते हुए चलेगी।

जबलपुर, कटनी होते चलेगी पनवेल-रीवा समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01752 : साप्ताहिक समर स्पेशल 25 अप्रैल 2023 से 27 जून 2023 तक प्रत्येक मंगलवार को पनवेल से 00.45 बजे खुलेगी और उसी दिन 20.30 बजे रीवा पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 01751 : साप्ताहिक समर स्पेशल रीवा से हर सोमवार को 24 अप्रैल 2023 से 26 जून 2023 तक 00.30 बजे खुलेगी और उसी दिन 23.35 बजे पनवेल पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का कहां-कहां होगा स्टॉपेज : यह ट्रेन यात्रा के दौरान कल्याण, नासिक, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशन पर रुकेगी। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment