खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आज बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, नालंदा, सुपौल, मोतिहारी, शेखुपरा, वैशाली, औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, सीवान, कटिहार, नवादा, अररिया में लोगों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।
वहीं बांका, पूर्वी चंपारण, खगड़िया में सीवियर हीट वेव चलने के आसार जताये हैं। इन जिलों में आज भयंकर लू चल सकती हैं। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। आप बिना किसी बजह के धूप में ना निकले।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के 22 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बन रही हैं। इसलिए अगर संभव हो तो आप दोपहर के समय घर में ही रहें और घर से बाहर न जाए।

0 comments:
Post a Comment