खबर के अनुसार गुरुवार को लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमितों की मौत हो गई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कहना है की ये लोग अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। हालांकि इनमे कोरोना संक्रमण भी मौजूद था।
बता दें की जिले में अभी सक्रिय संक्रमितों की संख्या 51 है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं। वहीं जो लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उनको ट्रेस कर घर पर दवाएं भेजी जा रही हैं और उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच की जा रही हैं।
दरअसल लखीमपुर खीरी में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन लोग लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। न मुंह पर मास्क है और न ही उचित दूरी का पालन कर रहे हैं ऐसे में कोरोना का खतरा और भी बढ़ेगा। विभाग के द्वारा बार-बार मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment