यूपी के बलिया, देवरिया, गोरखपुर समेत 20 जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को आज गर्मी से निजात मिल सकती हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बलिया, देवरिया, गोरखपुर समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, कन्नौज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती हैं। 

वहीं बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और उसके आस-पास के इलाकों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ इन जिलों में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

बता दें की शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। आज यानि की रविवार को इन 20 जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। इससे इन जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment