रविवार को करें ये 5 काम, चमक जाएगी किस्मत?
1 .रविवार के दिन सुबह के समय तांबे के लोटे में जल,चन्दन,चावल,लालफूल और कुश डालकर प्रसन्न मन से सूर्य की ओर मुख करके जल अर्पित करें।
2 .रविवार के दिन सूर्य को जल देते समय ॐ सूर्याय नम: । ॐ घृणि सूर्याय नम: । ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा। मंत्र का जाप करें।
3 .रविवार के दिन लाल कनेर के फूल और चंदन से सूर्य देव की पूजा करना शुभ होता है। इससे जीवन की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं।
4 .रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जीवन के अनेक कष्टों से मुक्ति दिलाता हैं। साथ ही साथ जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं।
5 .सूर्य को जल अर्पित करते समय आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर, दिवाकर नमस्तुभ्यं, प्रभाकर नमोस्तुते। मंत्र का जाप करें।

0 comments:
Post a Comment