खबर के अनुसार बुधवार को कोरोना के 245 नए मरीज मिलने से जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1027 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है की पिछले 24 घंटे के अंदर जितने भी संक्रमित मरीज मिले हैं उन सभी मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं है।
बता दें की लखनऊ में जितने भी कोरोना मरीज मिल रहे हैं उसमे से करीब 15 प्रतिशत लोगों में कोई लक्षण नहीं हैं। जबकि 85 प्रतिशत मरीजों को हल्की खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने और सावधानी बरतने की अपील की हैं।
इन इलाकों में मिले सबसे ज्यादा मरीज।
चिनहट और एनके रोड में सबसे ज्यादा 38-38 मरीज मिले हैं।
आलमबाग में 31 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।
सरोजनीनगर और अलीगंज में 29-29 कोरोना मरीज मिले हैं।
इंदिरानगर में 17, सिल्वर जुबली में 16 और टूडियागंज में 11 मरीज मिले हैं।

0 comments:
Post a Comment