यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत कई जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसकी जानकारी मौसम विभाग के द्वारा दी गई हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार  गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 

वही, शुक्रवार को प्रदेश के 30 जिलों में और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 23 अप्रैल की सुबह तक पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की बौछार पड़ सकती है।

प्रदेश के कई ज‍िलों में तेज आंधी-पानी का भी अलर्ट जारी क‍िया है। इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती हैं और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती हैं। लखनऊ और आस-पास के जिलों में आज बादलों का आना-जाना जारी रहेगा।

0 comments:

Post a Comment