खबर के अनुसार मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पूर्वांचल और पश्चिम यूपी के 45 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना हैं। साथ ही साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आपको बता दें की सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं ठंडी हवाओं से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान?
बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, आजमगढ़, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अमेठी, कानपुर और उन्नाव।

0 comments:
Post a Comment