अहमदाबाद से कोटा, मथुरा, लखनऊ, वाराणसी होते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे 1 मई से अहमदाबाद-पटना समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। ये ट्रेन अहमदाबाद से कोटा, मथुरा, लखनऊ, वाराणसी होते हुए चलेगी। 

खबर के अनुसार इस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे ने टाइमटेबल जारी कर दिए हैं। साथ ही साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।

गाड़ी संख्या 09417 : अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल 01 मई से 26 जून तक अहमदाबाद से हर सोमवार को सुबह 9:10 बजे चलेगी और मंगलवार रात 9:05 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 09418 : पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल 02 मई से 27 जून तक पटना से हर मंगलवार रात 11:45 बजे चलेगी और गुरुवार की सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी ट्रेन। 

नड़ियाद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर।

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट : https://www.irctc.co.in/nget/train-search

0 comments:

Post a Comment