खबर के अनुसार रविवार को बिहार में कुल 137 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं सोमवार को पॉजिटिव केस में कमी आई हैं और 87 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस समय पटना, पूर्णिया, मुंगेर समेत 5 जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं।
बता दें की कोरोना के बढ़ते रफ्तार हो देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्य के सभी जिलों में अलर्ट पर हैं। साथ ही साथ लोगों से सावधानी बरतने तथा मास्क लगाने की अपील कर रही हैं। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें।
पटना, पूर्णिया, मुंगेर समेत 5 जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस?
पटना में कोरोना के 282 एक्टिव केस।
मुंगेर में कोरोना के 33 एक्टिव केस।
भागलपुर में कोरोना के 28 एक्टिव केस।
खगड़िया में कोरोना के 28 एक्टिव केस।
पूर्णिया में कोरोना के 24 एक्टिव केस।

0 comments:
Post a Comment