खबर के अनुसार जेवर एयरपोर्ट से बुलंदशहर जिले के चोला तक बनने वाला ये एक्सप्रेस-वे 16 किलोमीटर लंबा होगा। साथ ही साथ यह एक्सप्रेस-वे 100 मीटर चौड़ा बनाया जायेगा और इस एक्सप्रेस को एचएच-34 के साथ जोड़ा जायेगा।
बता दें की इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से बुलंदशहर और गाजियाबाद समेत आस-पास के जिलों के लोगों को एयरपोर्ट जानें में आसानी हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे के द्वारा लोग आसानी के साथ नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर पहुंच सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार यमुना प्राधिकरण खुद इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण करेगा। इसकी रिपोर्ट बहुत जल्द जारी की जाएगी। इसके निर्माण होने से यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment