खबर के अनुसार इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके इसे शासन के पास भेज दिया हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसकी तैयारी चल रही हैं।
बता दें की लोक निर्माण विभाग की ओर से जर्जर सड़कों की मरम्मत के साथ ही चौड़ीकरण करने की कवायद जारी है। इसको लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया हैं। जल्द ही इस सड़क का मरम्मत के साथ साथ चौड़ीकरण का भी काम किया जायेगा।
अधिकारियों की मानें तो इस सड़क के निर्माण प्रस्ताव के स्वीकृति की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जिसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति की प्रत्याशा में ई-टेंडरिंग का कार्य भी शुरु कर दिया है। बहुत जल्द इसके लिए टेंडर जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment