खबर के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है की जून से चरणवार तरीके से 68 हजार 360 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। जबकि सात हजार पद प्रमोशन के द्वारा भरे जाएंगे।
आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार में 23 हजार 653 दारोगा की बहाली की जाएगी। जबकि 35 हजार 774 सिपाही के पद भरे जाएंगे। वहीं आठ हजार 927 ड्राइवर सिपाही के पदों पर भी बहाली की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में इन पदों पर भर्ती को लेकर चयन पर्षद व आयोग को बहुत जल्द अधियाचना भेज दी जाएगी। इसके बाद चयन पर्षद के द्वारा विज्ञापन निकालकर भर्ती की प्रक्रिया को जून से शुरू कर दिया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment