बता दें की गुजरात में अधिवास प्रमाण पत्र यानि की डोमिसाइल सर्टिफिकेट एक कानूनी प्रमाण है, जो प्रमाणित करता है कि एक व्यक्ति किसी विशेष राज्य में रहता है। इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति को उस राज्य का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाने के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, राशन पत्रिका, बिजली बिल की प्रति, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म से अधिवास (जन्म प्रमाण पत्र), मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, मोबाइल नंबर आदि।
ऐसे करें आवेदन :
आधिकारिक वेबसाइट https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर जाये।
"नए पंजीकरण के लिए क्लिक करें (नागरिक)" पर क्लिक करें
आवश्यक विवरण जैसे नाम, ईमेल-आईडी और मोबाइल नंबर भरें।
अब अपना पूरा नाम और पता प्रदान करके आगे का पंजीकरण पूरा करें।
इसके बाद "एक नई सेवा का अनुरोध करें" पर क्लिक करें और फिर डोमिसाइल सर्टिफिकेट पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को सही-सही भरकर सब्मिट करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment