खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 133 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 857 हो गई हैं। हालांकि इसमें से सबसे ज्यादा एक्टिव कोरोना मरीज पटना जिले के हैं।
आपको बता दें की वर्तमान में पटना कोरोना का हब बनता जा रहा हैं। पटना के अलग-अलग मुहल्लों से कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीज की पहचान की जा रही हैं। पटना में इस समय कोरोना के 60 प्रतिशत से भी अधिक मामले मौजूद हैं।
कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्य के सभी जिलों में अलर्ट पर हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए आप मास्क लगाए और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत पांच जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज?
पटना में कोरोना के 399 एक्टिव केस।
भागलपुर में कोरोना के 56 एक्टिव केस।
गया में कोरोना के 52 एक्टिव केस।
पूर्णिया में कोरोना के 41 एक्टिव केस।
खगड़िया में कोरोना के 40 एक्टिव केस।

0 comments:
Post a Comment