गांधीनगर : गुजरात में ऑनलाइन जानें जमीन मालिक का नाम

गांधीनगर : गुजरात में अगर आप कोई जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन के द्वारा जमीन मालिक का नाम पता कर लें। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं। 

खबर के अनुसार राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर अब कोई भी व्यक्ति जमीन का खसरा खतौनी नाम अनुसार और भूलेख 7/12 रिकॉर्ड ऑनलाइन निकाल सकते है। साथ ही साथ जमीन की पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें की इससे पहले गुजरात में जमीन के दस्तावेज के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब लोग किसी भी जमीन की पूरी डिटेल्स ऑनलाइन के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। इससे जमीन खरीदने में फर्जीवाड़ा नहीं होगा। 

गुजरात में ऑनलाइन जानें जमीन मालिक का नाम?

जमीन की डिटेल्स जानने के लिए https://revenuedepartment.gujarat.gov.in/ वेबसाइट को सर्च करें। इसके बाद Land Records (7/12) विकल्प को चुनें और Survey/Block Number दर्ज कर जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

0 comments:

Post a Comment