गांधीनगर : गुजरात में ऑनलाइन बनाएं वोटर कार्ड

गांधीनगर : गुजरात में अगर किसी व्यक्ति का उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो गया हैं तो वो ऑनलाइन के द्वारा वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ऑनलाइन के द्वारा भी वोटर कार्ड जारी करती हैं।

खबर के अनुसार वोटर आईडी का उपयोग सिर्फ वोट डालने के लिए नही बल्कि और भी बहुत सारे कार्यो में किया जा सकता है। इसलिए आप वोटर कार्ड जरूर बनवा लें। इसके लिए आप खुद से ऑनलाइन के द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए दस्तावेज : वोटर कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, परमानेंट एड्रेस प्रूफ, दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट, राशन कार्ड की कॉपी या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन। 

1 .भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://eci.gov.in/ या http://www.nvsp.in/ पर जाए।

2 .वेबसाइट के होम पेज पर Voter ID Apply Online पर क्लिक करें।

3 .अब create account का ऑप्शन दिखेगा, जिसमे अपना Email या Mobile Number डालकर create करें।

4 .अब आपके सामने New Voter Id Application Form खुल जायेगा, जिसे सही-सही भरें।

5 .सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आप डाक्युमेंट्स अपलोड करें।

6 .उसके बाद Captcha Code को देखकर सही से भरें और सब्मिट करें।

7 .आपका आवेदन पूरा हो जायेगा और आपको रेफरेंस नंबर और आईडी नंबर दे दिया जायेगा। जिससे Voter ID Card Status Track कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment