बिहार में सरकार से पैसा लेकर घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

पटना : बिहार में सरकार से पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के अलग-अलग जिलों में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने  पीएम आवास का फंड लेकर अभी तक घर नहीं बनाया हैं, ऐसे लोगों को अब नोटिश भेजा जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 2.21 लाख लाभार्थियों को नोटिश जारी किया हैं। साथ ही साथ आवास निर्माण की मॉनिटरिंग करने वाले सरकारी कर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। 

बता दें की सरकार के इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया हैं। बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पूरी राशि मिल जाने के बाद भी जिन लोगों ने मकान का निर्माण पूरा नहीं किया हैं उन लोगों को सरकार के द्वारा रेड नोटिश भेजा गया हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बिहार के कई लोगों को सरकार के द्वारा व्हाइट नोटिस भेजा गया हैं। यह नोटिश योजना के तहत घर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की चेतावनी के तौर पर भेजा जाता है। इसलिए जिन व्यक्ति को पैसा मिला हैं वो घर बनाने में देरी ना करें।

0 comments:

Post a Comment