खबर के अनुसार बछवाड़ा सोनपुर मंडल के बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा। यात्री इस स्टेशन से भी इस एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ और उतर सकेंगे। इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।
बता दें की बुधवार को नई दिल्ली रेल भवन से एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जानकारी देते हुए कहा है कि आपके पत्र के आलोक में भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का बछवाड़ा जंक्शन पर ठहराव की स्वीकृति दी गई हैं।
भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव से यात्रियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। आने वाले दिनों में और कई ट्रेनों का ठहराव यहां किया जा सकता हैं। इससे इन इलाकों के लोगों को काफी फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment