गोरखपुर से पुणे वाया कानपुर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से पुणे वाया कानपुर समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार यह समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल 2023 से 16 जून 2023 तक हर शुक्रवार को पुणे से खुलेगी और कानपुर होते हुए गोरखपुर आएगी। जबकि गोरखपुर से इस ट्रेन का परिचालन 22 अप्रैल से 17 जून 2023 तक हर शनिवार को किया जायेगा।

गोरखपुर से पुणे वाया कानपुर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01431 : पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन पुणे से हर शुक्रवार को 21 अप्रैल से 16 जून तक रात 1617 बचे चलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए कानपुर सेंट्रल 14:40 बजे आएगी। इसके बाद रात 21:00 गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01432 : गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल गोरखपुर से हर शनिवार 22 अप्रैल से 17 जून तक रात 23.25 बजे चलकर सभी जाने स्टेशनों पर रूकते हुए कानपुर सेंट्रल 6.35 बजे आएगी। इसके बाद सोमवार को सुबह 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment