पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार राज्य के सभी जिलों में आज से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं 9 मई से बिहार के सभी हिस्सों में तेज धूप के बाद गर्म हवा चलेगी। साथ ही साथ लोगों को हीटवेव का भी सामना करना पड़ सकता हैं।
बता दें की प्रशांत महासागर से आने वाली गर्म हवा देश के मैदानी हिस्सों में प्रवेश कर रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। इसके असर से बिहार के लोगों को भी एकबार फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए गर्मी से बचने की तैयारी कर लें।
हालांकि बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून का आगमन होता है। इसके बाद राज्य में बारिश का सीजन शुरू हो जाता हैं। इसके बाद राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, तबतक लोगों को हीटवेव और तेज धुप का सामना करना पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment