गोरखपुर से छपरा, वाराणसी और गोंडा जाने वाली सात ट्रेनें कैंसिल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर से छपरा, वाराणसी और गोंडा जाने वाली सात ट्रेनें कैंसिल रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा सूचना जारी कर दिया गया हैं ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार गोरखपुर के कैंट स्टेशन पर इंजीनियरिंग का काम चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेन को कैंसिल किया हैं। अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले हैं तो आप यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

गोरखपुर से छपरा, वाराणसी और गोंडा जाने वाली सात ट्रेनें कैंसिल?

ट्रेन नंबर 15131 : गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से 7 से 9 मई तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 15129 : गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से 8 और 9 मई को कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 15130 : वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी सिटी 7 से 9 मई तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 15132 : वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 7 और 08 मई को कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 05447/05448 : गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर जनरल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर और गोण्डा से 6 से 9 मई तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 05031/05032 : गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर जनरल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर और गोण्डा से 6 से 9 मई तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 05156/05155 : गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर जनरल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर और छपरा से 6 से 9 मई तक कैंसिल रहेगी।

0 comments:

Post a Comment