बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया में किसी भी जमीन का केवाला निकाले ऑनलाइन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया में अगर किसी व्यक्ति को जमीन केवाला की जरूरत हैं तो वो ऑनलाइन के द्वारा जमीन का केवाला निकाल सकते हैं। बिहार सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर जमीन का केवाला उपलब्ध करा दिया हैं।

खबर के अनुसार बिहार में जब कोई व्यक्ति जमीन को खरीदते या बेचते हैं तो उसके डाक्यूमेंट्स के तौर पर जो दिया जाता है उसी को केवाला कहा जाता है। कभी-कभी ये कागजात इतना पुराना हो जाता हैं की ये फट जाता हैं। ऐसे में अब लोग ऑनलाइन इसे निकाल सकते हैं। 

बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया में किसी भी जमीन का केवाला निकाले ऑनलाइन?

1 .जमीन का केवाला निकालने के लिए http://bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx वेबसाइट पर जाए।

2 .इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको advance search का ऑप्शन मिलेगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करें।

3 .आपको बता दें की advance search पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। 

4 .इस नए पेज में आपसे बहुत सी जानकारी मांगी जाएगी, उस जानकारी को सही-सही भरकर सब्मिट करें।

5 .सभी जानकारी को भरने के बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने जमीन का केवाला आ जायेगा। जिसे आप डाऊनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

0 comments:

Post a Comment