गुजरात: अहमदाबाद हवाई अड्डा ने बनाया नया रिकॉर्ड

गुजरात : अहमदाबाद हवाई अड्डा दिन प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डा से सबसे ज्यादा करीब दस लाख यात्रियों ने आवागमन किया हैं, जो की एक रिकॉर्ड हैं।

खबर के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस हवाई अड्डा पर दिन प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में तेजी देखने को मिल रही हैं। बड़ी संख्या में यात्री इस हवाई अड्डे से सफर कर रहे हैं। देश के साथ साथ विदेश जानें वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही हैं। 

बता दें की अहमदाबाद शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई देशों के लिए सीधी उड़ान संचालित की जाती हैं। वहीं इस हवाई अड्डा से भारत के सभी बड़े शहरों के लिए यात्रियों को सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलती हैं। 

अहमदाबाद हवाई अड्डे से नए गंतव्य स्थल में नाशिक, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलूरु आदि को जोड़ा गया है। आने वाले समय में अहमदाबाद एयरपोर्ट से कई छोटे शहरों के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी होगी।

0 comments:

Post a Comment