गोरखपुर के रास्ते चलेगी अहमदाबाद-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से दरभंगा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

पश्चिम रेलवे द्वारा ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी हैं की 8 मई 2023 से लेकर 26 जून 2023 तक अहमदाबाद से दरभंगा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं दरभंगा से अहमदाबाद के लिए समर स्पेशल ट्रेन 10 मई से 28 जून तक हर बुधवार को चलाई जाएगी।

गोरखपुर के रास्ते चलेगी अहमदाबाद-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09421: अहमदाबाद से दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन 8 मई 2023 से लेकर 26 जून 2023 तक अहमदाबाद से हर सोमवार शाम चार बजकर 10 मिनट पर खुलेगी।

ट्रेन नंबर 09422: दरभंगा-अहमदाबाद समर स्पेशल ट्रेन 10 मई 2023 से 28 जून 2023 तक दरभंगा से हर बुधवार सुबह छह बजे खुलेगी।

ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मेहसाना, पालनपुर, अबू रोड, फलना, मारवड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बंदीकुई जंक्शन, भरतपुर, अचनेरा जंक्शन, यमुना ब्रिज, टुंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल, नरकटियागंज और सीतमाढ़ी रुकेगी

0 comments:

Post a Comment