लुधियाना : नवंबर और दिसंबर महीने ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

लुधियाना : पंजाब में रहने वाले लोग अगर शादी-विवाह करने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें की नवंबर और दिसंबर महीने में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त बन रहे हैं और किस शुभ मुहूर्त में शादी-विवाह करना सबसे उत्तम रहेगा। 

खबर के अनुसार हिंदू धर्म में सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभ मुहूर्त में शादी करना सबसे अच्छा माना जाता हैं। क्यों की शुभ मुहूर्त में शादी करने से इंसान के वैवाहिक जीवन पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती हैं और जीवन में सुख-शांति रहती हैं। 

बता दें की इस साल नवंबर महीने में सात दिन शादी-विवाह के लिए सबसे शुभ और उत्तम मुहूर्त हैं। जबकि दिसंबर महीने में भी विवाह के लिए सात दिन सबसे शुभ हैं। इन दिनों में आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं और सुखी वैवाहिक जीवन जी सकते हैं।

नवंबर और दिसंबर महीने ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त?

नवबंर में विवाह के शुभ मुहूर्त : 23 नवंबर, 24 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त : 4 दिसंबर, 5 दिसबंर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर,8 दिसंबर, 9 दिसंबर और 15 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

0 comments:

Post a Comment