खबर के अनुसार मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अस्पतालों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ सभी मेडिकल कालेज अस्पतालों के अधीक्षकों, प्राचार्यों, सभी सिविल सर्जनों को सतर्क रहने को कहा हैं।
बता दें की बिहार में अभी तक कोरोना के JN-1 वैरिएंट के मरीज नहीं मिले हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा हैं। वहीं, कोविड की आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
बिहार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीएमसीएच सहित राज्य के अन्य मेडिकल कालेज अस्पतालों व अन्य संस्थानों में चिकित्सकों को मास्क पहनकर अस्पताल आने का परामर्श दिया गया है, ताकि कोरोना को राज्य में फैलने से रोजा जा सके।

0 comments:
Post a Comment