खबर के अनुसार राजकोट जिला प्रशासन गूगल अर्थ का उपयोग कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की निगरानी कर रही हैं। पिछले 2 महीनों में प्रशासन के द्वारा 1.64 लाख वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई हैं। वहीं, कई इलाकों में लगातार कार्रवाई चल रही हैं।
बता दें की राजकोट जिला प्रशासन द्वारा खोदापीपर, मालियासन और राया गांवों में पिछले 2 महीनों के दौरान 90 दबाव हटा दिए गए हैं। इन जगहों पर कई लोगों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे प्रशासन ने हटाया हैं।
दरअसल राजकोट जिला प्रशासन सभी सरकारी जमीन पर गूगल अर्थ की सहायता से नजर रख रही हैं। प्रशासन को जैसे ही सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण दिखाई देता हैं, इसके बाद उसपर एक्शन लिया जायेगा। इससे प्रशासन को भी सरकारी जमीन चिन्हित करने में आसानी हो रही हैं।

0 comments:
Post a Comment