वडोदरा में पानी के लिए 12 ट्यूबवेल का होगा निर्माण

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा में पानी के लिए 12 ट्यूबवेल का निर्माण किया जायेगा। इससे वडोदरा के कई इलाकों में लोगों को पानी की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। 

वर्ष 2040 के जल मास्टर प्लान के अनुसार नगर पालिका प्रतिदिन 3.60 करोड़ लीटर पानी के लिए वडोदरा के राइका और धादका में 12 ट्यूबवेल बनाएगी, जिससे 2.40 लाख लोगों को पानी मिलेगा। साथ ही साथ गर्मी के दिनों में भी पानी की किल्लत नहीं होगी।

बता दें की नगर पालिका को अजवा झील, महिसागर नदी और नर्मदा नहर से प्रतिदिन 55 करोड़ लीटर पानी मिलता है। लेकिन गर्मी के मौसम में कई इलाकों के लोगों को पानी की समस्या होने लगती हैं। इसी को देखते हुए निगम ने 12 ट्यूबवेल बनाने का फैसला किया हैं। 

दरअसल महिसागर नदी के किनारे 3 करोड़ रुपए की लागत से 12 ट्यूबवेल बनाने से निगम को प्रतिदिन 22 घंटे चलाकर 3.60 करोड़ लीटर पानी प्राप्त होगी। इससे वडोदरा शहर के लोगों को गर्मी के दिनों में भी सही तरीकों से पानी मिलता रहेगा।

0 comments:

Post a Comment