खबर के अनुसार मधुमक्खी पालन और मधु उत्पादन (2023-24) के तहत सरकार राज्य में मधुमक्खी पालन को बढ़ाने के लिए सब्सिडी का लाभ देगी। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।
बता दें की सब्सिडी का लाभ सामान्य वर्ग के लोगों को इकाई लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। जबकि अन्य वर्ग के लोगों को इकाई लागत पर 90 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। इसका लाभ लेकर आप मधुमक्खी पालन और मधु उत्पादन का बिजनेस कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : मधुमक्खी पालन और मधु उत्पादन (2023-24) का लाभ उठाने के लिए आप कृषि उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment