Buxar News: बिहार के अंदर 19 रूटों पर चलेंगी नई बसें

न्यूज डेस्क: बिहार में बस से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने बिहार के अंदर 19 रूटों पर नई बसें चलाने का फैसला किया हैं।

खबर के अनुसार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पब्लिक-प्राइवेट भागीदारी (पीपीपी) मोड में इन बसों को चलाने की योजना बनाई है। इसको लेकर जल्द ही आवेदन मांगा जाएगा और फिर बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाने की इजाजत दी जाएगी। 

आपको बता दें की बिहार के अंदर 19 रूटों के अलावे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने उत्तर प्रदेश और झारखण्ड के कई शहरों के लिए बसे चलाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर कम से कम 121 बसों के परिचालन का निर्णय लिया गया हैं।

बिहार के अंदर 19 रूटों पर भी चलेंगी नई बसें?

गया-हसनपुर के लिए एक, पटना-पाली के लिए दो। 

गोह-पटना के लिए एक, पटना-बख्तियापुर के लिए दो। 

समस्तीपुर-पटना के लिए एक, कटैया-पटना के लिए एक। 

बेतिया-पटना के लिए एक, पूर्णिया-भागलपुर के लिए तीन। 

पूर्णिया-पटना के लिए एक, नवादा- बिहारशरीफ के लिए दो। 

चेनारी-पटना के लिए दो, बेसरिया-मुजफफरपुर के लिए एक। 

जयनगर-बलुआ बाजार, कुपहा-दरभंगा बस स्टैंड, अमरपुर-पटना, पीपाराही-जयनगर, कौआकोल-मुंगेर, घोघरडीहा-पटना, पटना-सासाराम रूट पर भी बसें चलाई जाएंगी। 

0 comments:

Post a Comment