खबर के अनुसार मकर संक्रांति सूर्य के दक्षिणी से उत्तरी गोलार्ध तक की यात्रा का एक उत्सव होता हैं। जब सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इस तिथि को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता हैं। इस साल ये त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जायेगा।
बिहार में 14 या 15 जनवरी को मकर संक्रांति?
पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को रवियोग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। आपको बता दें की 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में इस दिन सुबह 8.42 बजे प्रवेश करेंगे। इसके कारण पूरे दिन मकर संक्रांति का पर्व मनेगा।
मकर संक्रांति पर करें ये काम : इस दिन भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए आप तांबे के लोटा में जल के साथ काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दे और सूर्य मंत्र का जाप करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
0 comments:
Post a Comment