अहमदाबाद में 9 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फ्री चार्जिंग स्टेशन

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में 9 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फ्री चार्जिंग स्टेशन बनाया गया हैं। इन स्थानों पर लोग मुफ्त में अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार सिंधु भवन, प्रह्लादनगर, सीटीएम समेत 9 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग के लिए स्टेशन शुरू किए गए हैं। मुफ्त में अपनी वाहनों को चार्ज करने के लिए आपको सबसे पहले स्टॉल बुक करना होगा। इसे आप ऐप के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।

आपको बता दें की अहमदाबाद के लोगों को शहर में 9 जगहों पर फ्री चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं 3 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन काम कर रहे हैं। जबकि 7 जगहों पर 80 वॉट के चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं। जल्द ही यहां भी चार्जिंग शुरू हो जाएगी। 

वाहनों की चार्जिंग के लिए लाइन में लगने की वजाये आप मोबाइलन मोबाइल ऐप पर पहले से स्लॉट बुक कर सकते हैं। हालांकि स्लॉट बुक करने के 10 मिनट के भीतर अगर आप अपनी वाहनों को चार्ज नहीं करते हैं तो स्लॉट रद्द कर दिया जाएगा। मोबाइलन के डायरेक्टर ने जानकारी दी है की कार की बैटरी महज 40 मिनट में चार्ज हो जाती हैं।

0 comments:

Post a Comment