राजकोट : सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ रुपये का अनुदान

राजकोट : सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 100 करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया गया हैं। यह अनुदान भारत के प्रधान मंत्री ने पीएम-उषा योजना के तहत करोड़ों का अनुदान उपलब्ध कराया हैं। 

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू से पीएम-उषा योजना की डिजिटल लॉन्चिंग की हैं। इस दौरान उन्होंने इस योजना के तहत भारत के 78 विश्वविद्यालयों को अलग-अलग राशि का अनुदान आवंटित किय है। जिसमे सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ आवंटित हुए हैं। 

बता दें की इस पैसे से यूनिवर्सिटी की ध्ययन-अध्यापन के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही साथ छात्र को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यूनिवर्सिटी में अनुसंधान एवं विकास के लिए उपकरण बनाए जाएंगे। वहीं हाईटेक  लैब भी स्थापित की जाएगी। 

दरअसल 100 करोड़ की राशि से यूनिवर्सिटी की व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बनाया जायेगा। सौराष्ट्र विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर नाम रोशन करेगा, इसकी प्रगति होगी और यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी जीवन में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment