खबर के अनुसार गुजरात हाउसिंग बोर्ड (जीएचबी) द्वारा पूरे गुजरात में हाउसिंग बोर्ड के कई घर बनाए गए थे। लेकिन इसमें कई घर जर्जर हालात में हैं। कई इलाकों में मकानों की स्लैब, छत का हिस्सा या अन्य हिस्से गिरने की खबर आ रही हैं।
बता दें की मकान के जर्जर हालात होने के कारण 30 हजार निवासियों को नोटिस दिया जायेगा। इस नोटिश में ये कहा गया हैं की हम आपके घर व्यक्तिगत तौर पर आये हैं और घर के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। यदि आप पुनर्विकास के लिए सहमति देते हैं, तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
वहीं, अगर आप सहमति नहीं देना चाहते या पुनर्विकास नहीं करना चाहते, तो अपने घर, ब्लॉक की मरम्मत करवा लें। ताकि संपत्ति को नुकसान न हो। ऐसा नहीं करने पर गुजरात हाउसिंग बोर्ड संपत्ति को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए घरों को खाली करने की कार्रवाई कर सकती हैं।
अहमदाबाद डिवीजन में कालोनियों की संख्या 40
वडोदरा डिवीजन में कालोनियों की संख्या 29
राजकोट डिवीजन में कालोनियों की संख्या 25
सूरत डिवीजन में कालोनियों की संख्या 23
.png)
0 comments:
Post a Comment